मऊ, अप्रैल 20 -- मऊ, संवाददाता। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम' के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। जिसके तहत सोमवार को नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के निर्देश पर संदीप कुमार साहनी ने जनसुनवाई की। इस दौरान 12 शिकायते आई। इसमें से महज एक मामले का निस्तारण करा दिया। जबकि अन्य शिकायतों के निदान के लिए संबंधित को अग्रसारित कर दिया है। संदीप कुमार साहनी ने बताया कि जलकल विभाग से दो, निर्माण विभाग से 5, सफाई विभाग से 4 एवं प्रकाश से एक शिकायतें प्राप्त हुई। जिनके त्वरित समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- संभव दिवस : 20 शिकायतों का हुआ निस्तारण बताया कि पालिका अम्ला पूर्ण सहयोग करते हुए सभी शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ता...