बिजनौर, जनवरी 6 -- नजीबाबाद के नव निर्मित कवि दुष्यंत कुमार सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 23 शिकायतों में से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया । सोमवार को जिलाधिकारी जगजीत कौर के अध्यक्षता में नजीबाबाद तहसील के नव निर्मित कवि दुष्यंत कुमार सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम और एसपी अभिषेक झा ने शिकायतें सुनी।संपूर्ण समाधान दिवस मे कुल 23 शिकायतों में से 02 शिकायतों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निराकरण कराया गया। शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि प्रदेश शासन की स्पष्ट मन्शा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस सहित जनसामान्य की शिकायतों का गुणवतापरक निस्तारण किया जाए ताकि उन्हें राहत प्राप्त हो। शिकायतों के निस्तारण में...