आजमगढ़, फरवरी 27 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर सोहौली गांव में जर्जर हो चुके बारह ताखा पुल का गुरुवार को ग्रामीणों ने जनसहयोग से मरम्मत कार्य शुरू कराया। जगदीशपुर सोहौली गांव में वर्ष 1953 में प्रदेश सरकार के तत्कालीन सिंचाई मंत्री कमलापति त्रिपाठी ने क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर बेसो नदी पर बारह ताखा पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। छह वर्ष बाद वर्ष 1959 में बनकर तैयार हुए इस पुल से आवागमन चालू हुआ था। पुल बन जाने से जगदीशपुर सोहौली के साथ ही तरवतीपुर, देहदुआर, कोहरौली, पिछौरा, राजगंज, कुंभ, भूलनडीह, फतुही, लुवाड़ी, अलिया समेत अन्य गांवों का आवागमन सुलभ हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के निर्माण के बाद कभी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार ह...