भागलपुर, जून 19 -- अररिया से प्रभात किरण की रिपोर्ट पलासी मुख्यालय में संपन्न दो दिवसीय सहयोग शिविर में जनसहयोग शिविर में 189 मामले आए। इसमें 127 का निष्पादन किया। बीडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि 17 व 18 जून को पंचायत स्तर पर प्रखंड में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 189 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 127 मामलों का निष्पादन शिविर में ही कर दिया गया। बाकी शेष आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर दिया जायगा। बीडीओ ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगो को एक ही जगह विभिन्न विभागों की सुविधा उपलब्ध कराना था। सहयोग शिविर ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याए को लेकर आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का होगा शीघ्र निपटारा: बीडीओ शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, मनरेगा, मत्स्य, आयुष्मान शिविर, राजस्व, सुरक्षा पेंशन,पीएम आवास योज...