जनसहयोग शिविर: जलापूर्ति और नालों की सफाई से संबंधित शिकायतें अधिक मिली
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर निगम की ओर से मंगलवार को पांच वार्डों में लगाए गए सहयोग शिविर में समस्या लेकर आने वालों की संख्या काफी कम रही। नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड 6 से लेकर वार्ड 10 तक में शिविर का आयोजन किया गया। इनमें आए कुल 24 आवेदनों में से 22 नगर निगम से संबंधित रहे। वहीं, दो आवेदन अन्य विभागों से जुड़े थे, जिसे संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। वहीं, निगम सूत्रों के अनुसार निगम से जुड़े अधिकांश मामले जलापूर्ति और नालों की साफ-सफाई से जुड़े रहे, जिसके जल्द निष्पादन का आश्वासन दिया गया।इस बीच वार्ड 8 के राजकीय नीतीश्वर मध्य विद्यालय परिसर में लगे शिविर में पूर्व पार्षद आशा रंजन ने आम लोगों से जुड़ी सड़क, नाला और जलापूर्ति के अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी शिकायतों का आवेदन शिविर के प्रभारी पदाधिकारी को सौंपा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.