खगडि़या, मई 29 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर बीडीओ पूरण साह ने शुक्रवार को जनसमाधान शिविर के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से लोगों ने अपने अपने समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पेंशन योजना के लाभ के लिए शिविर में बीडीओ को आवेदन दिया। इधर बीडीओ ने आवेदकों को आश्वासन दिया कि उनके आवेदन का निष्पादन कर इसकी सूचना दी जाएगी। बीडीओ ने कहा कि जन समाधान दिवस के मौके पर दिए जाने वाले आवेदकों के समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...