सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में शुक्रवार को विशेष कैम्प आयोजित हुआ। सात निश्चय तीन के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान,के तहत आयोजित कैम्प में आये लोगो की समस्याओ को जानकर उनके त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन,राशन कार्ड, दाखिल खारिज, जमाबंदी में त्रुटी सुधार आदि से संबंध समस्याओ के निदान के लिए आवेदन प्राप्त हुआ। बीडीओ अरूण कुमार सिंह एवं सीओ मोना कुमारी की अध्यक्षता में संबंध कार्यालय कक्ष में कैम्प आयोजित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...