जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, जून 2 -- बीसलपुर। जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाह की अगुवाई में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को दिए ज्ञापन में कहा कि कुछ भूस्वामियों ने पूर्व में ही अपनी भूमि धारा 80 में आकृषक में परिर्वतन कर ली है। जबकि कुछ लोग ऐसा नहीं करा पाए हैं। भू स्वामियों को समान दर से मुआवजा मिलना चाहिए। पुराने रोड चौड़ी करण में बरेली रोड गोबल से ईदगाह चौराहे व ईदगाह चौराहे से बारह पत्थर चौराहे पर जिनको मुआवजा नहीं मिला। उन्हें मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मोतीराम, संतोष कुमार, केपी सिंह, रीतराम सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.