हल्द्वानी, जनवरी 7 -- लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं व विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री से खनन वाहनों के लिए एक समान वजन निर्धारित किए जाने को लेकर जिला खनन समिति को निर्देशित करने, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की पूर्व घोषणा को पुनर्जीवित करने, चोरगलिया व बिंदुखत्ता क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने, वन विभाग की ओर से गौजाजाली क्षेत्र में निरस्त की गई क्रियाशाला को पुनः स्वीकृति दिलाने, लालकुआं मुक्तिधाम श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, गौलापार क्षेत्र में गोवंश संरक्षण के लिए गोशाला निर्माण की मांग रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.