जनसमस्याओं को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन
गोंडा, सितम्बर 8 -- तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा ने जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को एसडीएम प्रदीप सिंह को राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इससे पहले सपाई एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। प्रदर्शन की अगुवाई संयुक्त रुप से पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह उर्फ टिंटू सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केएन तिवारी, विवेक सिंह बाबा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, मनोज चौबे ने किया। सभी नेताओं ने एक स्वर में प्रदेश सरकार को जनविरोधी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार बताया। सपाइयों ने चीनी के दाम में 20-25 रु. की वृद्धि वापस लेने, गन्ना मूल्य 600 रुपये कुंतल व 15 दिन में भुगतान, तहसील में कथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.