जनसमस्याओं को लेकर विधायक ने उपायुक्त से की मुलाकात
हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से शिष्टाचार भेंट कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल और बिजली की समस्या सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की। भेंट के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्र की जनता को हो रही असुविधाओं, विशेषकर भीषण गर्मी के मौसम में उत्पन्न पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति की अनियमितता तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्रशासन से प्रभावी पहल करने का आग्रह किया।उपायुक्त हेमंत सती ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उन पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.