कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोविन यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद से भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कन्नौज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत छिबरामऊ विधानसभा में जनहित से जुड़े कई मुद्दों के समाधान की मांग की। रोविन यादव ने बताया कि अलीगढ़ से कानपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिबरामऊ ही ऐसा क्षेत्र है, जहां अब तक नया बाईपास नहीं बनाया गया है। इसके अभाव में दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने शहर के दक्षिण दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नए बाईपास के निर्माण की मांग रखी। इसके अलावा नवीन मंडी में चार वाटर कूलर और चार स्ट्रीट लाइट लगवाने, नगला टीका में प्रवीण कश्यप के घर से मुख्य सड़क तक मार्ग निर्माण कराने तथा कसाव...