अररिया, मार्च 1 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थानीय जन समस्याओं को लेकर भाकपा पार्टी ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। हाथ में लाल झंडे से लैस बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता स्थानीय कोसी कॉलोनी चौक से होते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नरपतगंज कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस सरकार में मजदूरों की हालत काफी गंभीर है बेरोजगार रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। सभी का कहना था कि बिहार सरकार सीलिंग भूदान की एकड़ जमीन फर्जी तरीके से बड़े भू-स्वामियों के कब्जे में कैद है जबकि सरकार द्वारा की जा रहे घोषणा एवं सरकार द्वारा बनाई गई कानून में भूमिहीन के बीच वासगीत पर्चा एवं बंदोबस...