जामताड़ा, जून 17 -- नाला, प्रतिनिधि। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाकपा-माले की नाला प्रखंड कमेटी द्वारा आगामी 29 जून को प्रखंड क्षेत्र में एक दिवसीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को पार्टी के प्रखंड सचिव सुशील मोहली के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी को लिखित सूचना दी। मौके पर पार्टी के जिला सचिव सुनील राणा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र समस्याओं के मकड़जाल से घिरा हुआ है। गरीब, मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों के लोग कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। इसी के विरोध स्वरूप हमलोग रैली सह प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- 14 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन मौके पर सह सचिव तपन हांसदा, आदिवासी संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मनेशर सोरेन, ऐपवा जिला सचिव आश...