कानपुर, जून 25 -- कानपुर। आर्य नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में नगरीय समस्याओं पर सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नगर आयुक्त से नगर निगम मुख्यालय में जाकर मिला। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई और कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी अपने अपने क्षेत्र के पार्षदों के साथ मिलने पहुंचे और क्षेत्रवार समस्याएं बताईं। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव, आवारा कुत्तों की समस्या और जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। अमिताभ ने सीएम ग्रिड रोड परियोजना में व्याप्त अव्यवस्थाओं, पेयजल एवं सीवर लाइनों को हो रहे नुकसान तथा कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने श्री जगन्नाथ यात्रा समेत धार्मिक आयोजनों के मार्गों की मरम्मत, खुले कूड़ाघरों के आधुनिकीकर...