चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। जिले में जनसमस्याओं को लेकर एलआईसी तिराहा तिराहा शहीद स्मारक परिसर में दो संगठनों के चल रहे क्रमिक अनशन को एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर ने खत्म करा दिया। एडीएम ने भरोसा दिया कि जिले स्तर से हल होने वाली समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। वहीं अन्य समस्याओं के संबंध में शासन को अवगत कराएंगे। शहीद स्मारक परिसर में पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रखर पटेल की अगुवाई में पाठा की समस्याओं को लेकर क्रमिक अनशन चल रहा था। वहीं समाजसेवी रोहित सिंह पटेल 22 मार्च को अपने समर्थकों के साथ जिले की जनसमस्याओं का निराकरण करने की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठ गए। एसडीएम सदर ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने को कहा था, लेकिन वह नहीं माने। एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर ने पहु...