धनबाद, मई 20 -- जनसमस्याओं को लेकर चिरकुंडा नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष मंगलवार को धरना दिया। धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान डीसी के नाम नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। अध्यक्षता चिरकुंडा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिभूषण नाथ तिवारी एवं संचालन उपाध्यक्ष निशिकांत मिश्रा ने की। मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेश चंद्र झा ने कहा कि श्रम कल्याण केंद्र ग्राउंड में जलमीनार निर्माण करना गलत है। इसे अविलंब रोका जाए। स्वास्थ्य केंद्र में बाहरी कर्मचारियों की जगह नगर क्षेत्र के बेरोजगारों को काम पर रखा जाए। नगर परिषद में पिछले पांच वर्षों में हुए कार्यों की जांच किया जाए। यह भी पढ़ें- पेयजल की समस्या का अविलंब निदान की मांग मौके पर मो अमिरूल्लाह, शशिभूषण तिवारी, शंकर...