बागपत, अप्रैल 23 -- बड़ौत। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ौत शहर एवं देहात की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी बड़ौत को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से बड़ौत के मुख्य बाजार में लंबे समय से लग रहे भीषण जाम का मुद्दा उठाया गया। बताया गया कि जाम के कारण छात्र-छात्राएं एवं मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने और ई-रिक्शा के लिए अलग रूट निर्धारित कर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।इसके यह भी पढ़ें- बेकाबू ई-रिक्शा बने जाम का कारण, शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर पेयजल की व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.