देहरादून, अप्रैल 5 -- देहरादून। बंजारावाला के शिवपुरी (टी एस्टेट) क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर 'शिवपुरी जन विकास समिति' का गठन किया है। रविवार को हुई बैठक में जनसमस्याओं पर व्यापक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, सचिव भगवती प्रसाद बधानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम चंद रमोला कोषाध्यक्ष विनोद नौटियाल को चुना गया। इसके अलावा पदम बहादुर थापा व बलबीर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, बिक्रम सिंह कुमांई को संयुक्त सचिव, दुर्गा सिंह नेगी को संगठन सचिव, रमेश सिंह पंवार को ऑडिटर और सुरेंद्र सिंह राणा को मीडिया प्रभारी चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि समिति क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करेगी और ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.