लखनऊ, सितम्बर 7 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जनता दर्शन केवल शिकायतें सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। सरकार की प्राथमिकता है कि आम नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े तथा पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने दो टूक कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई, संवेदनहीनता अथवा अनावश्यक देरी को शासन गंभीरता से लेगा तथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जनता दर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याएं केशव प्रसाद मौर्य ने ये बातें सोमवार को अपने सरकारी आवास सात-कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए नागरिकों से मुलाकात के दौरान कहीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने...