कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की ग्राम कसावा में प्रस्तावित रैली को अनुमति न देकर उसके बदले कपूरपुर गांव में जनसभा कराने की स्वीकृति स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई है। यह जनसभा 4 फरवरी को होनी है। जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रशासन शासन के दबाव में काम कर रहा है। यही वजह रही कि जनसभा स्थल को ऐेनवक्त पर बदल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि प्रशासन शासन के दबाव में कसावां में कार्यक्रम की ऐन वक्त पर अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आजाद समाज पार्टी की बढ़ती ताकत से घबरा रही है। इसी वजह से प्रशासन सत्ता के दबाव में कार्य कर रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.