हरदोई, मई 1 -- मल्लावां संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर जनसभा और पार्किंग के लिए अधिग्रहित की गई किसानों की कृषि भूमि अब वापस की जा रही है। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की नाप-जोख के साथ मेड़बंदी का कार्य शुरू कर दिया। कानूनगो सुबोध कुमार, अहिवरन लाल, राजस्व निरीक्षक कुलदीप श्रीवास्तव सहित लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची और किसानों की जमीन का रकबा मापना शुरू किया। जिन खेतों को जनसभा और पार्किंग के लिए समतल किया गया था, उन्हें अब मूल स्वरूप में लौटाने की प्रक्रिया जारी है। राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि श्यामपुर क्षेत्र के जिन किसानों की जमीन अस्थायी रूप से ली गई थी, उनकी पैमाइश कर मेड़बंदी कराई जा रही है और उन्हें कब्जा वापस दिलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जनसभा के बाद हट रहा सामान, खेतों की नपाई में ...