संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनसभा की अनुमति मिलने में विलंब पर नाराज़ आजाद समाज पार्टी (आसपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हंगामा किया। कार्यकर्ता स्टेडियम गेट के सामने एकत्र हुए और फिर एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। अधिकारियों से जनसभा की अनुमति को लेकर वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में भी पहुंच कर नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सदर अमित कुमार ने आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य डॉक्टर मोहम्मद याकिब सहित अन्य कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मामला शांत कराया। सीओ सदर ने बताया कि अनुमति पत्र में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी न होने के कारण फिलहाल अभी अनुमति नहीं दी जा सकी है। आजाद समाज पार्टी के डॉ. मोहम्मद याकिब ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण क...