हाथरस, फरवरी 21 -- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश सचिव समेत चार पर चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज -एक प्रापॅटी डीलर ने हाथरस गेट कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा -प्रदेश सचिव ने सोशल मीडिया पर डाला था अपना एक वीडियो -सदर विधायक व उनके पति पर लगाए थे जमीन हड़पने के आरोप हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी होने के बाद हाथरस गेट पुलिस ने एक प्रॉपटी डीलर की तहरीर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश सचिव रवि चौहान समेत चार लोगों के खिलाफ चौथ वसूली,जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। देवेन्द्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह मूल निवासी हकीमपुरा आगरा हाल निवासी बांके बिहारी एक्लेव कॉलोनी जोगिया हाथरस ने कहा है कि 2014 में उन्होंने अपने ससुर सीताराम से जमीन खरीदकर प्लाट काटे थे। आरोप है कि उसी समय रमनपुर निवासी रवि चौहान प...