बहराइच, अगस्त 25 -- तेजवापुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज और प्रतापगढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने राजकुमार सिंह राजन को बहराइच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें शीघ्र जिला कमेटी गठित करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह राजावत, पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, गोरे मिश्रा, रामेंद्र सिंह, अमन तिवारी, ऋषभ सिंह, शिवम सिंह और अमरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...