देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून। मिशन 2027 के अंतर्गत चलाए जा रहे "जनसंवाद से जनसमर्थन" कार्यक्रम के तहत देहरादून कैंट विधानसभा के सीमाद्वार क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर नवीन जोशी ने कहा कि "कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर काम करती रही है। आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और विकास कार्यों की धीमी गति से परेशान है। कैंट विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही एक ऐसा विकल्प है जो जनहित, विकास और पारदर्शी शासन के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के तहत उनका उद्देश्य घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों...