रुडकी, जून 1 -- झबरेड़ा, संवाददाता। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने सोमवार को माधोपुर और बादशाहपुर में आयोजित जनसंवाद शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रविदास मंदिर माधोपुर शिविर में 40 से अधिक तथा बादशाहपुर शिविर में 18 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक मामले सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित रहे। देशराज कर्णवाल के निर्देश पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने 15 से अधिक पेंशनधारियों एवं पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया। अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...