लखीसराय, मई 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जनसंवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई कार्यक्रम जनसंवाद कार्यक्रम में भूमि विवाद, सड़क, नाली, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित क...