रांची, जून 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मंगलवार को प्रबुद्ध जन संपर्क कार्यक्रम के तहत सिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी, व्यवसायी एवं अन्नपूर्णा मुफ्त भोजनालय के संचालक प्रकाश अग्रवाल के सिल्ली स्टेशन पथ स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ विद्यानंद चौधरी और व्यवसायी एवं समाजसेवी गोपाल केडिया को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद सांसद ने आवास परिसर में एकत्रित लोगों के साथ जनसंवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विश्वास, विकास और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासर...