बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर मंडल भाजपा कार्यालय में रविवार को तेघड़ा के विधायक रजनीश कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम के जरिये लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। अतिक्रमणमुक्ति अभियान के तहत विस्थापित हुए फुटकर दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन के मामले में बरौनी अंचलाधिकारी से फोन से बात की तथा वेंडिंग जोन के लिए स्थल का मुआयना भी किया। क्षेत्र में वायू प्रदूषण को दूर करने, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण पर ठोस पहल करने का आश्वासन दिया गया। वार्ड 32 में अस्थायी रूप से संचालित स्वास्थय उपकेन्द्र को स्थायी करने की मांग लोगों ने रखी। सिमरिया दो बिंदटोली प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष का आग्रह लोगों ने विधायक से किया। सिमरियाघाट पर कार्यरत गोताखोरों के मानदेय में वृद्धि का अनुरोध किया गया। गरेड़ी...