भागलपुर, मार्च 20 -- भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार गुरुवार को पीरपैंती पहुंचे और थाना का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। थानाध्यक्ष एवं केस आईओ को कांडों का निष्पादन तेजी से करने को कहा। साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने थाना में विभिन्न पंजियों की गहन-जांच पड़ताल की। उपस्थित एसडीपीओ कहलगांव टू पंकज कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार सहित थानाध्यक्ष एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद थाना में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों एवं आमलोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने एसएसपी को बुके देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मंच पर एसडीएम कृष्ण कुमार गुप्ता, एसडीपीओ टू पंकज कुमार आदि को भी सम्मानित किया। लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.