नैनीताल, मई 27 -- भीमताल, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन, राशन कार्ड, ग्रामीण मोटर मार्गों और बरसात से पूर्व सड़कों किनारे नालियों के निर्माण एवं सफाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं।ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले विकासखंड के तहत सभी नालियों और कलमठों के सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से पूरे करने को कहा। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभिन्न गांवों में पेयजल संकट की जानकारी दी। इस पर जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को संबंधित गांवों में जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने पेयजल, सड़क और सफाई व्यवस्था सुधारने के दि...