मुंगेर, जून 8 -- धरहरा, एक संवाददाता। विधायक नचिकेता मंडल ने सोमवार को धरहरा प्रखंड की अजिमगंज पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान वे घटवारी, कुमारपुर, खुदीवन, पोखरिया, बिरोजपुर, अजिमगंज, न्यू पैसरा, गौरैया, सखोल एवं रेहाटांड़ गांव पहुंचे और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने घटवारी स्थित डीपी यादव उच्च विद्यालय के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण, सिंचाई के लिए नलकूप की व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल, नल-जल योजना में सुधार, नियमित विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क एवं नाला निर्माण सहित कई स्थानीय समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने मौक...