सहरसा, फरवरी 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता।कोसी आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई एवं संबंधित कार्यालयों को संज्ञान में लाए गए समस्याओं को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया।प्रमंडलीय सभागार में आयोजित जनता दरबार दौरान पतरघट निवासी सुनील कुमार सिंह ने भूमि विवाद रुक्मिणी देवी ने शिक्षा विभाग , गंगजला निवासी प्रमोद शरण ने पूर्व में निर्गत आदेश अनुपालन नहीं होने , रविंद्र यादव ने मानदेय भुगतान लंबित , सिसई निवासी प्रमोद कुमार ने भूमि पर जबरन कब्जा के संबंध में अपने समस्या से अवगत कराया।जिसके समयबद्ध निष्पादन का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित को दिया गया ।प्रमंडलीय क्षेत्र के सुपौल जिला निवासी विभा कुमारी ने आंगनबा...