सीवान, मार्च 21 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना परिसर में शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों व पुलिस प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान एसपी पूरन कुमार झा ने उपस्थित लोगों व जनप्रतिनिधियों से सीधे बातचीत की और इनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसमें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव व अन्य स्थानीय मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना, समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना व पुलिस और जनता के बीच सहयोग को और म...