बिहारशरीफ, मार्च 20 -- जनसंवाद : डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, समाधान का दिया आदेश चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के लोहान गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान डीएम शेखर आनंद लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राशन और अन्य कई समस्याएं रखीं। डीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाए। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर जमीन स्तर पर समस्याओं का निराकरण करने को कहा। इस अवसर पर सीओ राजेंद्र कुमार राजीव, लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी बाते रखीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.