मुंगेर, जून 16 -- हवेली खड़गपुर, संवाददाता। भाजपा के जनसंपर्क महाअभियान के तहत मंगलवार को हवेली खड़गपुर नगर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई। नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस महाअभियान के तहत समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के बीच पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान यह अभियान 21 जून 2026 तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान प...