जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित
गिरडीह, जून 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए गए 15 दिवसीय राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान के सफल और प्रभावी संचालन के लिए गिरिडीह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अंजना भारती को सम्मानित किया गया। गुरुवार को रांची डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित भव्य समापन समारोह पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अन्य जनसम्पर्क पदाधिकारियों के साथ जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को भी सम्मानित किया है। अभियान के दौरान जन-जन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, एलईडी प्रचार वाहन, जनसंपर्क कार्यक्रम, प्रचार सामग्री, सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.