बिजनौर, जून 29 -- जरूचांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव जोगी औंधा में जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता कपिल चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। ग्रामवासियों ने कपिल चौधरी का भव्य स्वागत किया है। इस मौके पर कमित चौधरी ग्राम प्रधान,अमित कुमार, नवनीत कुमार, विशेष कुमार, पवन कुमार, गौरव लाम्बा, अंकित कुमार, सुनील कुमार, अर्पित गोयल,अतुल,रोहन, जोगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...