सीवान, फरवरी 12 -- फोटो- 16 कैप्शन- पूर्वी जिला कार्यालय परिसर में समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयालय उपाध्याय की जयंती मनाते पार्टी के सदस्य। - जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ एकात्म मानववाद के महान विचारक थे पंडित दीनदयाल - पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष ने अंत्योदय के संकल्प को दोहराया सीवान, हिप्र। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि भाजपा पूर्वी जिला कार्यालय बसंतपुर में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ एकात्म मानववाद के महान विचारक थे। जिला मुख्य प्रव...