मेरठ, जनवरी 1 -- मवाना। मेरठ रोड स्थित उत्सव मंडप में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल मौजूद रहे। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने की। मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान देश की सेना ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। उन्होंने अटल जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और साथ ही एसआईआर के शुरू होने वाले दूसरे चरण में वोटों का सत्यापन कराकर वोट बनवाने की अपील की है। भाजपा जिला अध्यक...