देवघर, मार्च 22 -- मधुपुर। जनसंघ काल से भाजपा के सिपाही रहे रामजस रोड निवासी 91 वर्षीय हारु रंजन घोष का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के साढ़ू और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद कल्पना घोष के पति हारू रंजन घोष के निधन पर पूर्व मंत्री राज पलिवार सहित विभिन्न राजनीतिक, गैर राजनीतिक संगठन के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हारु रंजन घोष के निधन पर विभिन्न दुर्गा पूजा समिति ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वह भारतीय जनता पार्टी, बंगाली समाज और श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर की गतिविधियों में सदैव सक्रिय रूप से जुड़े रहे और उनका सहयोग हमेशा बना रहा। अंतिम संस्कार स्थानीय बैकुंठधाम शमशान घाट सैकड़ों नम आंखों के बीच किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.