भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार जनसंघर्ष समिति के संयोजक गौतम कुमार ने रविवार को बाल निकेतन स्कूल और टिल्हा कोठी में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत व पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाल निकेतन स्कूल में सरकारी स्तर पर राहत कार्य शुरू किया गया है, लेकिन अब तक बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की अन्य समस्याओं को लेकर बिहार जनसंघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल राहत स्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग रखेगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रभारी मंत्री ने बोट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा यह भ...