लखनऊ, अगस्त 17 -- जनसंघर्ष मोर्चा की ओर से सोमवार को यूपी प्रेस क्लब में अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अपनी बात रखी गई। इस दौरान संत प्रकाश महाराज, अनिल वर्मा, सुजीत महाराज और सूरज यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि राम मंदिर में चंदा चोरी सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर 22 अगस्त को गांधी प्रतिमा से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक शांति मार्च निकालेंगे। दोपहर 2:00 बजे आयोजित इस मार्च के दौरान 11 सूत्री मांग पत्रों को ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। मोर्चा ने राम मंदिर में पुरानी कमेटी को हटाकर संतो को कमेटी बनाने, अयोध्या में 5000 गायों के लिए गौशाला, संतो को आईडी कार्ड के अलावा निःशुल्क बस व रेल पास आदि की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...