पटना, जुलाई 11 -- कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना में विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को विशेष व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जनसंख्या प्रबंधन पर चिंतन हुआ और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस वर्ष की थीम 'युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना' पर केंद्रित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बढ़ती जनसंख्या के साथ मोटापे को गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बताया।मुख्य वक्ता पीएमसीएच के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पी.के. अग्रवाल ने कहा कि बदलती जीवनशैली व असंतुलित खानपान के कारण मोटापा बढ़ रहा है, जिससे बचाव के लिए नियमित व्यायाम व संतुलित आहार जरूरी है। यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता रैली का आयोजन वहीं ए.एन. सिन्हा संस्थान के डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि बिहार को जनसंख्य...