नवादा, जुलाई 4 -- रजौली प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या परिगणना के पूर्व परीक्षण को लेकर मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जनगणना निदेशालय के उप निदेशक हेमंत कुमार एवं रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: सारण में प्रगणकों ने सीखा घर-घर गणना का व्यावहारिक प्रशिक्षणप्रगणकों का निरीक्षण एसडीओ ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को ससमय कार्यों का निष्पादन करने को निर्देशित किया है। उन्होंने जनसंख्या परिगणना के दौरान शुद्धियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारी 89 प्रगणकों एवं 17 पर्यवेक्षकों से रूबरू हुए और उनसे प्रशिक्षण से ...