भदोही, जुलाई 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक एवं सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों संग संवाद करते हुए जन-जन को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने का शपथ ग्रहण कराया।इस दौरान सीएमओ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रति हर वर्ग को जागरूक होना जरूरी है। छोटा परिवार हमेशा सुखी रहता है, इस बात का ध्यान देना जरूरी है। जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में शासन स्तर से तमाम योजनाएं संचालित की जा ही हैं। महिला चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स का भी दायित्व है कि अस्पताल में इलाज को आई महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करें। यह भी पढ़ें- छोटा परिवार के महत्व की दी गई जानकारी सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने कहा ...