जनशिकायत की पड़ताल करने अचानक पहुंचे CM, वीडियो कॉल पर अफसरों की लगा दी क्लास; लाइव दिखाई कमी
वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 18 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा से पहले शुक्रवार को ग्राउंड जीरो पर पहुंचे तो वे अफसरों की कारगुजारी पर चौंक गए। जाखन में बना फुटपाथ बिजली लाइन बिछाने के लिए खोदा गया। बाद में सही तरीके से भरान न होने पर फुटपाथ धंस गया। धामी ने अफसरों की कोताही पर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्य सचिव को वीडियो कॉल कर वास्तविक हकीकत दिखाई। धामी को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा के लिए सचिवालय में बैठक करनी थी, लेकिन उनका काफिला समीक्षा बैठक में पहुंचने के बजाए सीधे राजपुर रोड स्थित जाखन पहुंचा। मुख्यमंत्री शिकायतकर्ता विवेक मदान को तलाशते हुए उनकी दुकान के बाहर पहुंच गए। विवेक ने सीएम हेल्पलाइन में शहर में अंडरग्राउंड की जा रही बिजली लाइन के काम से हो रही परेशानी की शिकायत की थी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.