जनशिकायतों के बाद नगर पालिका में पटल परिवर्तन, कर्मचारियों की बदली जिम्मेदारियां
मेरठ, जून 9 -- जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद सरधना में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अधिशासी अधिकारी ने आदेश जारी कर दो कर्मचारियों के पटल बदलते हुए उनकी जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार निर्माण लिपिक एवं लेखा लिपिक का कार्य देख रहे लिपिक विपिन कुमार शर्मा से उक्त दायित्व वापस लेकर मनोज कुमार को सौंप दिए गए हैं। वहीं मनोज कुमार द्वारा पूर्व में देखे जा रहे कार्यों की जिम्मेदारी अब विपिन कुमार शर्मा को दी गई है। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने दोनों कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने पटल से संबंधित सभी फाइलें, रजिस्टर, चेक बुक, अभिलेख, पत्रावलियां एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सूचीबद्ध तरीके से एक-दूसरे को हस्तांतरित करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.