सहारनपुर, सितम्बर 3 -- सहारनपुर। जनशिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण की दिशा में सहारनपुर पुलिस के प्रयास रंग लाए हैं। जिसके चलते आईजीआरएस पोर्टल की अगस्त-2026 की रैंकिंग में जनपद सहारनपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि आईजीआरएस के जरिये मिलने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा और निगरानी की जाती रही, जिससे शिकायतों का निस्तारण तय वक्त पर सुनिश्चित हो सका। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद और उनका फीडबैक लेकर निस्तारण की गुणवत्ता व निष्पक्षता पर भी खास ध्यान दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह कामयाबी वरिष्ठ अफसरों की लगातार निगरानी, तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत, बेहतरीन टीम भावना और जनसेवा के प्रति जज़्बे का नतीजा है। यह भी पढ़ें- शिकायतों के निस्तारण में बुलंदशहर पुलिस का ...